फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   farmers closed cattle at school in banda

बांदा: स्कूल में छुट्टा जानवर बंद कर जड़ा ताला, ठिठुरते रहे बच्चे-शिक्षक, ठंड से दो गायों की मौत

Thu, 12 Dec 2019 06:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
farmers closed cattle at school in banda
स्कूल में अन्ना पशु बंद कर जड़ दिया ताला - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के अतर्रा में अन्ना जानवरों द्वारा लगातार खेतों की फसल बर्बाद किए जाने से आजिज और उत्तेजित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह चंदौर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अन्ना पशु बंद कर दिए। गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल के बच्चे और स्टाफ गेट के बाहर खडे़ रहे।
विज्ञापन


बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप पर स्कूल परिसर अन्ना पशुओं से खाली कराया गया। ग्राम प्रधान ने सात लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। अन्ना पशुओं का झुंड काफी दिनों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे आजिज किसानों ने कई दर्जन अन्ना पशुओं का झुंड गुरुवार सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हाक कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद स्कूली बच्चे और शिक्षक पहुंचे तो परिसर में अन्ना पशु और गेट में ताला जड़ा देखकर बाहर ही ठहर गए। शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला को भी बताया गया।

उनके निर्देश पर तहसीलदार सुशील कुमार सिंह और पंचायत सचिव रमेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान स्वयंबर भी पहुंचे। तत्काल पशुओं को स्कूल परिसर से निकाल कर अस्थाई पशु आश्रय केंद्र बनाने का काम शुरू कराया।

इसी के बाद स्कूल में पठन पाठन शुरू हो पाया। एसडीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने बदौसा थाने में सात लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है। इसमें स्कूल में जबरन अन्ना पशु बंद करने और धमकी का आरोप लगाया गया है।

एसडीएम ने बताया कि गांव में दो बीघा जमीन गौशाला के लिए आरक्षित है, लेकिन लोगों ने उसमें अवैध कब्जा कर रखा है। इन्हें हटाकर तत्काल पशुबाड़ा बनाया जाएगा। एसडीएम ने अन्ना पशु छोड़ने वालों को चेतावनी दीं है कि उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

दो गायों की मौत, सफाई नायक के निलंबन के निर्देश

नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में बृहस्पतिवार को दो गायों की मौत पर एसडीएम सौरभ शुक्ला ने तत्काल केंद्र पहुंच कर दोनों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश पशु चिकित्साधिकारी को दिए। साथ ही केंद्र में गंदगी पर सफाई नायक छोटेलाल को निलंबित करने और अनुपस्थित चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने डीएम हीरालाल को भी अवगत कराया। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ नगर पालिका ईओ राम सिंह को रोजाना केंद्र का निरीक्षण करने और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामवृक्ष सिंह को गायों की नियमित जांच और इलाज करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed