{"_id":"668d6963a579569dc207a36a","slug":"farmers-body-found-hanging-accused-of-murder-kanpur-news-c-220-1-akb1007-114618-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
Tue, 09 Jul 2024 10:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के असंदा में मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर किसान का शव फंदे से लटकता मिला। अनहोनी की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दो करीबियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
असंदा निवासी समर सिंह निषाद उर्फ समरू (40) खेती किसानी करने के साथ मजदूरी भी करते थे। मंगलवार सुबह छह बजे के करीब गांव के बाहर एक मंदिर के पास खड़े नीम के पेड़ पर शव तहमत के सहारे फंदे पर लटकता मिला। खेतों की ओर गए लोगों ने शव लटकता देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर परिजन रोते- बिलखते हुए पहुंच गए। प्रधान विपिन शर्मा की सूचना पर पुलिस भी जा पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच- पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के छोटे भाई अमर सिंह उर्फ अमरू ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। उनके पास करीब दो बीघा जमीन थी। सोमवार शाम से भाई लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। उसने पुलिस के सामने करीबियों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इधर देर शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। साथ ही मृतक की दाहिनी कनपटी व जांघ पर चोट के निशान मिले हैं। कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
बेटे ने पिता के साथ की थी मारपीट
अमर सिंह ने बताया कि उसका बेटा आए दिन उसके व भाई के साथ मारपीट करता था। रविवार शाम को बेटे ने उसके साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। शिकायत पर अकबरपुर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया था।
विज्ञापन
--