{"_id":"58b6fb6d4f1c1b057483144c","slug":"farmers-bad-days-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाता के बुरे दिन शुरू, बैंकवाले हुए सख्त, नीलाम होंगे 19 किसानों के ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता के बुरे दिन शुरू, बैंकवाले हुए सख्त, नीलाम होंगे 19 किसानों के ट्रैक्टर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद बैंकों ने किसानों पर कसा शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बुंदेलखंड के किसानों पर बैंकों ने शिकंजा कस दिया है। कर्ज वसूलने के लिए चित्रकूटधाम मंडल के 19 किसानों के ट्रैक्टर नीलाम किए जा रहे हैं। इन किसानों पर 63 लाख 60 हजार 729 रुपये बकाया है। भारतीय स्टेट बैंक ने इसका नोटिस जारी कर नीलामी के लिए 21 मार्च की तारीख निर्धारित की है। ट्रैक्टरों की ई-नीलामी होगी।
चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों का दावा था कि किसी हाल में किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। मतदान होते ही हालात बदल गए। बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। जिनके के ट्रैक्टर नीलाम होंगे, उनमें हमीरपुर जिले के 10, बांदा के पांच, महोबा के तीन और चित्रकूट का एक बकाएदार किसान है। उधर, इस बारे में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक (ऋण एवं एनपीए) आशुतोष राय का कहना है कि शासन ने सितंबर 2016 तक ही नीलामी और वसूली आदि पर रोक लगाई थी। यह समय सीमा खत्म होने के बाद वसूली की जा रही है।