{"_id":"6699892f3ba5b3aa2d01c416","slug":"farmer-tried-to-commit-suicide-by-setting-himself-on-fire-etawa-news-c-216-1-etw1001-113954-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसान ने खुदको आग लगाकर किया जान देने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसान ने खुदको आग लगाकर किया जान देने का प्रयास
विज्ञापन
फोटो संख्या 32 मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जानकारी देते हुए पीड़ित माखन लाल कुशवाहा। संवाद
किसान ने खुदको आग लगाकर किया जान देने का प्रयास
क्रासर
जमीन के रुपये लेने को आठ साल से लगा रहा है चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जमीन एग्रीमेंट कराकर पूरा रुपया न देने पर किसान ने कचहरी परिसर में वकील के बस्ते के सामने खुद को आग लगा ली। आस-पास के लोगों ने दौड़कर आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। आग से झुलसे किसान को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौरापुरा निवासी माखनलाल कुशवाहा ने बताया कि दस साल पहले उन्होंने इसी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को छह बीघा खेत जो कि 35 लाख बीघा प्रति के हिसाब से एग्रीमेंट किया था। जमीन का सौदा कराने में दो वकील सहित छह लोग शामिल हैं। यह लोग 65 लाख रुपये दे चुके हैं जबकि एक करोड़ 45 लाख रुपये इनके ऊपर बाकी हैं। बाकी रुपये के लिए आठ साल से इन लोगों के चक्कर लगा रहे हैं। तीन दिन पहले वकील ने रुपये देने के लिए कहा था। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह कचहरी में वकील के बस्ते पर पहुंचे। वकील ने उन्हें फिर टरका दिया, जिससे उन्होंने परेशान होकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।