फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Suicide Case, Six teams camped from Delhi to Lucknow, picked up two accused, Farmers will protest

किसान सुसाइड केस: दिल्ली से लेकर लखनऊ तक छह टीमों ने जमाया डेरा, दो आरोपियों को उठाया...आंदोलन करेंगे किसान

Mon, 18 Sep 2023 08:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Sep 2023 08:40 AM IST
सार

Kanpur Crime: जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। यदि आरोपी जल्द हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Farmer Suicide Case, Six teams camped from Delhi to Lucknow, picked up two accused, Farmers will protest
kanpur farmer suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी गांव में किसान बाबू सिंह यादव के खुदकुशी करने के मामले में भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमों ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक में डेरा जमाया है। इनमें से पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार देर रात हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। जबकि, भाजपा नेता के जल्द कोर्ट में समर्पण किए जाने की चर्चा रही।

विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बाबू सिंह ने 6.29 करोड़ रुपये कीमत की जमीन हड़पे जाने से आहत होकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मृतक के घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन और उसके चालक बबलू को बताया था। मृतक की पत्नी बिटान ने भाजपा नेता, अपने भतीजे जितेंद्र, नेता के चालक बबलू, राहुल जैन, मधुर पांडेय व शिवम चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसके बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। डीसीपी ईस्ट शिवाजी शुक्ला ने गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया। यह टीमें दिल्ली, लखनऊ, मैनपुरी, बांदा, प्रयागराज और नोएडा में डेरा जमाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मृतक के आरोपी भतीजे जितेंद्र व चालक बबलू को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी जल्द ही आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है। हालांकि, भाजपा नेता का पुलिस सुराग नहीं खोज सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जल्द हाजिर नहीं होतें हैं, तो होगी कुर्की की कार्रवाई
वहीं चर्चा है कि भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन ने लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर के बड़े नेताओं की चौखटों पर अपने समर्थकों को भेजकर कार्रवाई से बचने के लिए पैरवी शुरू कर दी है, जिसके बाद से पुलिस अधिकारियों के फोन सारा दिन घनघटाते रहे। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। यदि आरोपी जल्द हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिनों तक साथ लेकर घुमने के पुलिस को मिले साक्ष्य
जेसीपी ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने बाबू सिंह के ज्यादा न पढ़े लिखे होने व आर्थिक तंगी का फायदा उठाते हुए उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली थी। होटल में प्रियरंजन ने ही रजिस्ट्री के पेपर तैयार करवाए। रजिस्ट्री करवाने से पहले दो दिनों तक प्रियरंजन बाबू सिंह को साथ लेकर घूमता रहा था। रजिस्ट्री के वक्त भी लगातार संपर्क में रहा। पुलिस के पास इनके साक्ष्य मौजूद हैं।

भाजपा नेता की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं, तो आंदोलन करेंगे किसान
मृतक किसान बाबू सिंह की खुदकुशी के मामले में रविवार को जय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने चकेरी निवासी मृतक आश्रितों से मुलाकात की। भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर की अब तक गिरफ्तारी न होने पर जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। जय किसान आंदोलन कानपुर नगर के अध्यक्ष नवनीत सिंह यादव ने कहा कि पदाधिकारियों ने 48 घंटे में भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग की। ऐसा न होने पर जय किसान आंदोलन किसान के परिवार के साथ आंदोलन करेगा।

भाजपा नेता की तस्वीर जलाकर जताया रोष
चकेरी गांव स्थित किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में कोई गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को आरोपी डॉ. प्रियरंजन आशु की तस्वीर को जलाकर रोष जताया। इस दौरान न्याय संघर्ष समिति ने आशु को यूपी बाल संरक्षण आयोग के पद से हटाए जाने की मांग की। बाबू सिंह की पत्नी बिटान ने कहा कि योगी जी तो बहुत गर्व से अपराधियों के घर बुलडोजर चलवाने की बात करते हैं, तो इन अपराधियों को क्यों छोड़ रखा है।

कांग्रेसियों ने दिया आश्वासन, न्याय मिलने तक जारी रखेंगे संघर्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल किसान बाबू सिंह यादव के परिवार से मिलने उनके निवास पहुंचा। पत्नी बिटान व उनकी दोनों बेटियों रूबी, काजल से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन दिया कि उनके संघर्ष में और उनको न्याय दिलाने में पार्टी उनके साथ है। मृतक आश्रित परिवार को जमीन वापस दिलवाने तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि उनकी कानूनी लड़ाई निशुल्क लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed