फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Suicide Case, Daughters said If the accused is not punished, the family will commit suicide

Farmer Suicide Case: बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, बोलीं- आरोपी को न मिली सजा तो परिवार करेगा खुदकुशी

Mon, 11 Sep 2023 08:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Sep 2023 08:00 PM IST
सार

Kanpur Crime: चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में 6.29 करोड़ रुपये की साढ़े छह बीघा जमीन के हड़पे जाने से आहत चकेरी गांव निवासी किसान बाबू सिंह यादव (52) के सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली।

विज्ञापन
Farmer Suicide Case, Daughters said If the accused is not punished, the family will commit suicide
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अहिरवां के किसान बाबू सिंह यादव के शव का रविवार को सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता की अर्थी को बेटियों ने भी कंधा दिया। बोलीं, पापा आप थोड़ा इंतजार कर लेते तो शायद हम इन लोभियों से ये जंग जीत जाते। बेटियों की बातें सुनकर आसपास खड़े हर शख्स की आंख नम हो गई। वहीं, सिद्धनाथ घाट पर भतीजे मुन्ना सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

मृतक की पत्नी बिटान और दोनों बेटियां सिसक-सिसक कर रोते हुए कहती रहीं कि जिसे हम अपना समझते थे, उन्होंने ही हमारा हंसता खेलता घर बर्बाद कर दिया। बेटियां बोलीं हमारे पिता की मौत के जिम्मेदार भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन और उसके साथियों को अगर पुलिस ने गिरफ्तार करके सख्त सजा नहीं दिलाई, तो पूरा परिवार भी खुदकुशी कर लेगा। वहीं, परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की ओर से उन्हें समझौता न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन को दीमक की तरह चट करने लगे भूमाफिया
बाबू सिंह की छोटी बेटी काजल उर्फ छोटू ने बताया कि जमीन की कीमत वर्तमान में 10 करोड़ से अधिक की हो गई थी। पूरे क्षेत्र में भूमाफिया बहुत तेजी से प्लॉटिंग कर रहे हैं। आरोप है कि उसके चचेरे भाई जितेंद्र ने अपने साढ़ू की मदद से पिता को भाजपा नेता के जाल में फंसवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बीघे जमीन को भी बाउंड्री बनाकर कब्जे में ले लिया
इसके बाद उन्हें पता ही नहीं चला कि कब भूमाफियाओं ने करोड़ों की जमीन को दीमक की तरह चट करना शुरू कर दिया। काजल के अनुसार घर से करीब दो किमी दूर स्थित मथुरापुर में पिता की आठ बीघे जमीन थी। यहां भी प्लॉटिंग चल रही है। शुक्रवार को पिता जब जमीन देखने पहुंचे, तो पता चला कि उनकी करीब दो बीघे जमीन को भी बाउंड्री बनाकर कब्जे में ले लिया गया, जो अभी भी उसी हालत में है।

पुलिस बैठी रही, भतीजे समेत आरोपी घर में ताला बंदकर फरार
चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में 6.29 करोड़ रुपये की साढ़े छह बीघा जमीन के हड़पे जाने से आहत चकेरी गांव निवासी किसान बाबू सिंह यादव (52) के सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली। 24 घंटे बाद पुलिस ने जांच शुरू की और न आरोपी को उठाकर पूछताछ की।

पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है
पुलिस परिजनों को सिर्फ जांच का हवाला देकर बैठी रही। इसका फायदा उठाकर मृतक के भतीजे समेत अन्य आरोपी घर में ताला डालकर परिजनों समेत फरार हो गए। मृतक की पत्नी बिटान का आरोप है कि सत्तापक्ष के नेता की वजह से पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। चकेरी गांव में रहने वाले किसान बाबू सिंह यादव, पत्नी बिटान, दो बेटियों रूबी व काजल के साथ रहते थे।

जमीन पर करीबी ने कब्जा कर लिया
बाबू सिंह को इलाके के मथुरापुर में आठ और लोधनपुरवा में 10 बीघे जमीन नानी पूसादेवी ने वसीयत में दी थी। इसी जमीन पर करीबी ने कब्जा कर लिया था। इससे यह जमीन विवादित हो गई। इसी जमीन के मसले पर गांव में ही रहने वाले बाबू के भतीजे जितेंद्र यादव ने उनकी मुलाकात वर्ष 2017 में टटिया झनाका निवासी अपने साढ़ू बबलू की मदद से भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर से कराई थी।

एक अधिवक्ता की मदद से हड़प ली थी जमीन
बबलू 20 साल से प्रियरंजन की गाड़ी चलाता है। डॉ. प्रियरंजन मैनपुरी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तीनों ने एक अधिवक्ता की मदद से उनकी 6.29 करोड़ रुपये की जमीन हड़प ली थी। इससे आहत होकर उन्होंने शनिवार को ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने भतीजे जितेंद्र, भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन, उसके ड्राइवर बबलू, राहुल जैन, मधुर पांडेय, शिवम चौहान के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाना, अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी गायब
रविवार की सुबह बाबू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी गायब हो गए। उधर, पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर मृतक का भतीजा जितेंद्र घर पर ताला बंदकर परिजनों संग फरार हो गया। ताले को एक कपड़े से ढंककर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

जमीन की पैमाइश कराई जाएगी
वहीं, श्यामनगर स्थित डॉ. प्रियरंजन के घर पर भी सिर्फ एक महिला मिली, जिसने बताया कि वह अब मैनपुरी में रहते हैं। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि प्रकरण में अभी तक मृतक के परिजन कोई कागज नहीं दे पाए हैं। मृतक की बेटियों की तबीयत खराब है। जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed