फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Suicide Case, BJP leader will have to go to jail, Akhilesh said Is special driving license of bulldozer

किसान सुसाइड केस: भाजपा नेता को जेल जाना पड़ेगा, अखिलेश बोले- क्या बुलडोजर का विशेष ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए

Sat, 16 Sep 2023 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Sep 2023 08:52 AM IST
सार

Kanpur News: अध्यक्ष अखिलेश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को दिए है। नरेश उत्तम ने आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
Farmer Suicide Case, BJP leader will have to go to jail, Akhilesh said Is special driving license of bulldozer
kanpur farmer suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी में 6.29 करोड़ की जमीन हड़पे जाने से आहत किसान की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने फरार भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर व उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करा लिया है। ऐसे में इन आरोपियों के पास अब जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। कोर्ट में सरेंडर करते हैं तो भी यहां से जेल भेजा जाएगा या पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है।

विज्ञापन

चकेरी गांव निवासी किसान बाबू सिंह यादव की विवादित जमीन का निपटारा कराने के बहाने उनके गांव में रहने वाले भतीजे जितेंद्र ने अपने साढूं बबलू के साथ मिलकर भाजपा नेता मैनपुरी निवासी डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर, मैनपुरी निवासी शिवम चौहान, ग्रेटर नोएडा निवासी राहुल जैन और यशोदानगर निवासी मधुर पांडेय की मदद से उनकी जमीन हड़प ली थी। सभी ने मिलकर जमीन का बंदरबांट कर लिया।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी किसान बाबू सिंह को हुई तो आहत होकर रविवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। मृतक की पत्नी बिटान ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी फरार हैं। हालांकि, शुरुआत में पुलिस ने भी सत्ता पक्ष के नेता होने के कारण तेजी नहीं दिखाई थी। चकेरी एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाया गया है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल... क्या भाजपाइयों पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर का विशेष ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस मामले को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन की बदनीयती और धोखाधड़ी एक किसान की मौत की वजह बन गई। इसके पर्याप्त साक्ष्य भी हैं। उन्होंने सीएम से सवाल पूछते हुए लिखा कि डॉ. प्रियरंजन की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?, भाजपाइयों को अपराध में विशेष छूट क्यों मिलती है? क्या भाजपाइयों पर कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर का कोई विशेष ड्राइविंग लाइसेंस लेना पड़ता है?

अखिलेश का प्रतिनिधि मंडल 18 को करेगा पीड़ित परिवार से मुलाकात
अध्यक्ष अखिलेश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को दिए है। नरेश उत्तम ने आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर दिया है। इसमें पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक बृजेश कठेरिया, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक मो. हसन रूमी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, पूर्व महानगर अध्यक्ष पं. ओमप्रकाश मिश्रा, प्रदेश सचिव नीलम रोमिला सिंह, पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह, पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड प्रवीण सिंह यादव उर्फ बंटी व जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण योकेंद्र कुशवाहा को शामिल किया है। प्रतिनिधिमंडल 18 सितंबर को चकेरी गांव में मृतक किसान के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देगा। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय में सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed