फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP CATET Entrance Exam Farmer Son Jitendra Got Second Place

यूपी: किसान के बेटे जितेंद्र ने यूपी कैटेट में पाया दूसरा स्थान, इन्हें दिया सफलता का श्रेय

Wed, 01 Sep 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Sep 2021 01:19 PM IST
सार

जितेंद्र सिंह यादव को प्रवेश परीक्षा में दूसरा स्थान मिला है। जितेंद्र भविष्य में कृषि वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। इस बार यूपी कैटेट की परीक्षा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय मेरठ ने 13 अगस्त को कराई थी।

विज्ञापन
UP CATET Entrance Exam Farmer Son Jitendra Got Second Place
यूपी कैटेट: जितेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान के बेटे ने कमाल कर दिया। उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नॉलाजी इंटरेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) में कटरी के इलाके में स्थित ग्राम बाराकाठ निवासी जितेंद्र सिंह यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने एमएससी (एग्रीकल्चर) की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


जितेंद्र की कामयाबी से परिजनों के साथ ही गांव में भी जश्न है। वर्ष 2017 में भी यूपी कैटेट बीएससी (एग्रीकल्चर) में जितेंद्र ने टॉप किया था। जितेंद्र की हसरत वैज्ञानिक बनने की है। हरदोई जिले के शाहाबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखनौर के मजरा बाराकाठ निवासी जितेंद्र सिंह यादव के पिता वीरपाल सिंह खेती करते हैं।
विज्ञापन


मां रूपा देवी सिंह गृहिणी हैं। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के जितेंद्र ने गांधी विचार उच्च माध्यमिक विद्यालय कुर्रिया कला से 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। 12वीं की परीक्षा शाहजहांपुर जनपद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज जलालाबाद से कृषि विषय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक वर्ष तक उसने बीएससी (कृषि) में प्रवेश के लिए यूपी कैटेट की तैयारी की। वर्ष 2017 में उन्होंने यूपी कैटेट में टॉप किया था। इस बार भी एमएससी कृषि में प्रवेश के लिए यूपी कैटेट की परीक्षा दी। जितेंद्र सिंह यादव को प्रवेश परीक्षा में दूसरा स्थान मिला है। 

जितेंद्र भविष्य में कृषि वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। इस बार यूपी कैटेट की परीक्षा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय मेरठ ने 13 अगस्त को कराई थी। जितेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व भाइयों के साथ ही अपने शिक्षकों को भी दिया। जितेंद्र का एक बड़ा भाई देवेंद्र टेलीकॉम कंपनी में जॉब करता है, जबकि दूसरे नंबर का भाई धर्मेंद्र गांव में ही खेती करता है। जितेंद्र दो छोटे भाई धीरेंद्र और राघवेंद्र पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed