फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer sleeping on tube well murdered by hitting him with a brick, son found his blood soaked body in the morn

Kanpur Dehat Murder: ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की ईंट से कूचकर हत्या, बेटे को सुबह पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Fri, 26 Jan 2024 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रूरा थाना क्षेत्र में एक किसान से ईंट-पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर पहुंचे बेटे ने ट्यूबवेल के पास खून से लथपथ शव पड़ा देखा।  थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Farmer sleeping on tube well murdered by hitting him with a brick, son found his blood soaked body in the morn
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरियन पुरवा भिखनापुर में ट्यूबवेल पर लेटे किसान की ईंट-पत्थर से कुचल कर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कुरियन पुरवा निवासी किसान मंगली प्रसाद (60) पुत्र रामलाल भिखनापुर निवासी कृष्ण बिहारी के खेत बटाई पर लिए था। शुक्रवार की रात वह खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर लेटा हुआ था। देर रात सोते समय मंगली की ईंट और पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद तनाव की स्थिति न बने इस पर सीओ सदर तनु उपाध्याय, एएसपी राजेश पांडे, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी केशा देवी, पुत्र मिथुन, संजू व शैलेंद्र बिलखते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के पुत्र मिथुन ने बताया कि पिता गुरुवार की शाम को कृष्ण बिहारी तिवारी के ट्यूबवेल पर लेटने गए थे। सुबह वापस न आने पर जब परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे तो, खून से लथपथ पिता का शव मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed