फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer sleeping on the roof was murdered by slitting his throat, his wife and daughter had no clue

Unnao: छत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, पत्नी और बेटी को भनक तक नहीं लगी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 01 Jun 2024 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

Unnao News: मौरावां थाना क्षेत्र में किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वो छत पर सो रहा था, उसके पास ही दूसरी चारपाई पर सो रही पत्नी और बेटी को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Farmer sleeping on the roof was murdered by slitting his throat, his wife and daughter had no clue
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां थाना क्षेत्र में छत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, पास ही दूसरी चारपाई पर सो रही पत्नी और बेटी को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत असरेंदा मजरे द्रगपालगंज निवासी बेचालाल (33) पुत्र बिंदाप्रसाद कश्यप गांव से करीब 700 मीटर दूर अपने खेत पर मकान बनाकर परिवार सहित रहता था। शुक्रवार रात वह छत पर परिवार के साथ सो रहा था।
विज्ञापन

तभी रात में संदिग्ध परिस्थितियों मे बेचालाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, पास ही चारपाई में पत्नी रेखा व बेटी नेहा सो रही थी। उनको घटना की जानकारी तक नहीं हुई। सुबह करीब पांच बजे पत्नी की नींद खुली, तो चिल्लाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ पुरवा सोमेंद्र विश्वास व थानाध्यक्ष चन्द्रकांत सिंह ने जांच की। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड भी पहुंची है।घटनास्थल कोई हथियार नहीं मिला है। छोटे भाई मूलचंद ने घटना के संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed