{"_id":"6186a62c9d53110df85ed7ec","slug":"farmer-shot-in-hardoi-action-taken-against-two-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: किसान को गोली मारे जाने की घटना और उसके बाद बिगड़े हालात पर एसपी ने की कार्रवाई, दरोगा और एक सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: किसान को गोली मारे जाने की घटना और उसके बाद बिगड़े हालात पर एसपी ने की कार्रवाई, दरोगा और एक सिपाही निलंबित
Sat, 06 Nov 2021 09:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के पाली में किसान को गोली मारे जाने की घटना और उसके बाद बिगड़े हालात पर एसपी अजय कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह अभद्र टिप्पणी की शिकायत पुलिस से करने से नाराज युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मजदूरी लेने गए किसान को मारपीट कर गोली मार दी थी।
पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने से नाराज किसान के परिजनों और ग्रामीणों ने पाली-रूपापुर मार्ग पर तख्त रखकर जाम लगा दिया।
इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों और घायल के परिजनों से अभद्रता कर लाठी फटकारीं। इससे हालात बिगड़ गए। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और सीओ सिटी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। एसपी अजय कुमार ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह से पाली कांड को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर पाली थाने के उपनिरीक्षक अनिल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्र के बीट सिपाही योगेंद्र कुमार को निलंबित किए जाने की जानकारी एसपी ने दी है।