फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's death due to a current

करंट लगने से किसान की मौत

Sun, 21 Jul 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to a current
उरई। निजी नलकूप से धान की फसल में पानी लगा रहा किसान करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा, साथ में काम कर रहा छोटा भाई उसे बचाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद किसानों ने आनन फानन में ट्यूबवेल बंद कर दोनों को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज उरई आए। जहां डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी किसान राजेंद्र द्विवेदी (51) पुत्र बलराम शनिवार सुबह 11 बजे खेत में खड़ी धान की फसल में निजी नलकूप से पानी लगा रहा था। तभी करंट की चपेट आकर अचेत होकर गिर पड़ा। वहीं साथ में काम कर रहे छोटे भाई मोनू (34) ने उसे गिरते देखा तो दौड़कर उसे उठाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और नलकूप बंद कर दोनों भाइयों को हटाकर परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में पहुंचे परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कालेज उरई आए। जहां डाक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि मोनू का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed