{"_id":"657ca71711e84aba970a4168","slug":"farmer-riding-bike-dies-due-to-collision-with-vehicle-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-6492-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
Sat, 16 Dec 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
झींझक। रूरा-झींझक रोड पर मंडी समिति के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रसूलाबाद निवासी 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक एक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था।पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
रसूलाबाद बेला रोड निवासी सुभाष (45) पुत्र रामलाल शुक्रवार की देर रात बाइक से रामपुर टप्पेवान निवासी साले स्वर्गीय पप्पू के पुत्र विकास की गोदभराई व वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल सिठमरा थाना रूरा जा रहा था मंडी समिति झींझक के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे वह सड़क पर गिर गया। सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर एंबुलेंस बुलाई। झींझक सीएचसी लाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी गीता का रो रोकर बुरा हाल था। डाक्टर शिरोमणि ने बताया कि अस्पताल आने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी। निरीक्षक मंगलपुर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पुखरायां। कानपुर झांसी हाईवे पर पुखरायां और भोगनीपुर के बीच कानपुर जाने वाले मार्ग पर एक 37 वर्षीय युवक घायल पड़ा शुक्रवार की रात दस बजे मिला। राहगिरों की सूचना पर पुलिस ने सीएससी पुखरायां में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मृतक की पहचान कराई जा रही है। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया था।