{"_id":"5b8791e742c79217f35da58e","slug":"farmer-of-kanpur-developed-new-technique-of-farming","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैरान कर देगा खेती का ये नया तरीका, यहां एक साथ उगते हैं अालू-टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरान कर देगा खेती का ये नया तरीका, यहां एक साथ उगते हैं अालू-टमाटर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:24 PM IST
सार
- कल्याणपुर के किसान ने विकसित की तरकीब
- सीएसए के विज्ञानियों ने विधि को दी मान्यता
विज्ञापन
किसान रघुनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कानपुर के एक किसान ने खेती करने का ऐसा तरीका खोज निकाला है जिसे जानकर आप दातों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। रघुनाथ सिंह ने एक नई विधि खोज निकाली है। शहर के कल्याणपुर ब्लॉक के कैंधा, गज्जूपुरवा के किसान रघुनाथ सिंह ने आलू के ऊपर टमाटर उगाने की विधि विकसित की है।
इससे इन दोनों सब्जियों की फसलों को एक साथ उगाया जा सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने इस विधि को मान्यता दी है। बुधवार को रघुनाथ सिंह ने एग्री इनपुट कॉन्क्लेव 2018 के दूसरे किसानों को इस पद्धति के संबंध में बताया। इस पद्धति में जिले भर से आए किसानों ने बहुत दिलचस्पी दिखाई।

एग्री इनपुट कॉक्लेव में रघुनाथ सिंह ने अपनी आलू-टमाटर एक साथ उगाने की विधि के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि टमाटर के बीज को 24 घंटे पानी में भिगोने के बाद इसे आलू के बीज की आंख पर रखकर बो दिया जाता है।
दोनों एक साथ उगते हैं। जब टमाटर का पौधा एक फुट का होते है तो आलू के पौधे को ट्रिम कर देते हैं। आलू की बीज सड़ जाता है, लेकिन इसकी जड़ें जमीन में फैल जाती है। टमाटर की जड़ें भी इससे मिल जाती हैं।

टमाटर के जड़ों से आलू की जड़ों को भी पोषक तत्व मिलते रहते हैं। दोनों पौधों का विकास होता है और फल आते हैं। रघुनाथ सिंह ने बताया कि गेहूं बीज विज्ञानी डॉ. एलपी तिवारी की प्रेरणा से उन्होंने यह विधि विकसित की।
बाद में सीएसए ने इसे मान्यता दी। उन्होंने बताया कि 20 किसानों को वह अब तक इस विधि के लिए प्रेरित कर चुके हैं। लोग अपने खेतों के अलावा घरों के लॉन भी इस विधि से आलू और टमाटर दोनों एक साथ उगा सकते हैं।
बाद में सीएसए ने इसे मान्यता दी। उन्होंने बताया कि 20 किसानों को वह अब तक इस विधि के लिए प्रेरित कर चुके हैं। लोग अपने खेतों के अलावा घरों के लॉन भी इस विधि से आलू और टमाटर दोनों एक साथ उगा सकते हैं।