जमीनी विवाद में किसान की हत्या: भाले-बरछी से हमला कर मारा, दो दिन पहले हु था समझौता, 15 के खिलाफ मामला दर्ज
Chitrakoot Crime: मृतक के पुत्र सुमरन, सुशील ने बताया कि खेत में जाने के रास्ते को लेकर विजय बहादुर यादव व हरिचंद्र यादव के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इस पर मृतक विजय ने मामले को लेकर थाने में दो दिन पूर्व मौके पर पहाड़ी एसओ नागेंद्र नागर ने पहुंचकर दो पक्षों के बीच समझौता भी कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना अंतर्गत चौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के सदस्यों ने खेत में भैंस चरा रहे किसान विजय यादव सहित उसके भाई पर धारदार हथियार व लाठियों से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बचाने आए पुत्र व उसकी पुत्री को भी पीटा है।
मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर विजय की हालत अधिक खराब होने पर बांदा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पुत्री ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
घटना को लेकर मृतक की पुत्री तुलसा देवी निवासी चौरा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसके पिता विजय बहादुर (45) व उसके भाई भुजवल (40) पुत्रगण निरपत खेतों में काम कर रहे थे। उसी दौरान हरिचंद्र, कल्लू यादव पुत्रगण जगमोहन अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाला, बरछी व अन्य धारदार हथियार लेकर आए।।
भाले और बरछी से बोल दिया था हमला
उन्होंने दोनों पर भाले व बरछी से हमला बोल दिया। जब बचाने के लिए आयी उसकी पुत्री तुलसा देवी व पुत्र सुमरन बचाने के लिए आए तो उनके ऊपर भी हमला बोला घायल कर दिया। विजय बाहदुर यादव व उसके भाई भुजवल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रास्ते में हो गई मौत
यहां से विजय की हालत अधिक खराब होने पर इलाज के लिए मेडिकल कालेज बांदा के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मामले को लेकर मृतक की पुत्री तुलसा ने हरिश्चंद्र उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है।
15 के खिलाफ मामला दर्ज
थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया कि कुल 15 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें हरिश्चंद्र, कल्लू पुत्रगण जगमोहन समेत रामानंद, रामविशाल,शिवफल, गजराज, रामलखन, शिवपाल, जुगुल किशोर, रामफल, रामकिशोर, बृजराज, चट्टू, शानू, मोहित हैं।
दो दिन पहले पुलिस पहुंचकर समझौता भी कराया था
मृतक के पुत्र सुमरन, सुशील ने बताया कि खेत में जाने के रास्ते को लेकर विजय बहादुर यादव व हरिचंद्र यादव के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिस पर मृतक विजय ने मामले को लेकर थाने में दो दिन पूर्व मौके पर पहाड़ी एसओ नागेंद्र नागर ने पहुंचकर दो पक्षों के बीच समझौता भी कराया था। इसके बाद भी हरिचंद्र के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद मृतक किसान विजय व उसकी सत्यवती सहित उसकी पुत्र सुमरन, सुशील व बउवा पुत्री तुलसा का हाल रो-रोकर बुरा है। परिवार के अन्य सदस्य गुमसुम पोस्टमार्टम हाउस में बैठे रहे।