{"_id":"5e025c188ebc3e879d41f5b9","slug":"farmer-murder-in-dispute-kanpur-news-knp5342287108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरदारनगर में मेड़ पर खड़े पेड़ की छंटाई के विवाद में किसान की पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी बिजली विभाग के पेड़ कटवाने के बाद गलतफहमी में किसान को दोषी समझ बैठा था।
गांव सरदारनगर निवासी लालू (25) पुत्र रामअवतार का खेत गांव में ही है। उसके खेत के ठीक पड़ोस में गांव निवासी मनोज का भी खेत है। दोनों के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। खेतों के बीच मेड़ पर चांदनी का पेड़ है। लालू के बड़े भाई राजेश के मुताबिक मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दुर्घटना से बचने के लिए चांदनी के पेड़ की छंटाई कर दी। छंटाई के दौरान पेड़ की डालें मनोज के खेत में गिर गईं। मंगलवार सुबह 10 बजे मनोज खेत पर गया तो उसे पेड़ की टूटी डालें दिखीं।
इस पर वह गांव आकर लालू से झगड़ने लगा। आरोप लगाया कि लालू ने ही पेड़ की डालें काटकर उसके खेत में डाल दीं। लालू के इनकार करने पर मनोज भड़क गया और उसने पास ही स्थित अपने मकान से लाइसेंसी राइफल लाकर लालू के दो गोली मार दीं। गोली हाथ और सीने में लगने से लालू गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन बाहर निकले और लालू को लेकर 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां लालू की सांसें थम गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। लालू चार भाइयों में सबसे छोटा था। शाहाबाद कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता रामअवतार की तहरीर पर गांव निवासी मनोज पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।