{"_id":"6148a9808ebc3e21305b8a93","slug":"farmer-killed-by-ax-in-greed-of-land-report-filed-against-four-nephews-akbarpur-news-knp653324561","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लालच में कुल्हाड़ी से वार करके किसान की हत्या, चार भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लालच में कुल्हाड़ी से वार करके किसान की हत्या, चार भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कानपुर देहात में किसान की हत्या के बाद घटना स्थल पर छानबीन करते सीओ अरुण कुमार। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली के परसौली गांव में सोमवार दोपहर बाद वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई। वह नलकूप पर चारपाई पर लेटे थे। मृतक के भाई ने चार भतीजों के खिलाफ जमीन के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। मौके से कुल्हाड़ी कब्जे में ली है।
परसौली गांव के मुलायम सिंह यादव (70) सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद नलकूप पर चले गए थे। वहां उनकी कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई। रक्तरंजित हालत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल तुलसीराम पांडेय पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
घटना स्थल के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी मिली। मृतक अविवाहित थे। वह भाई सूबेदार के साथ रहते थे। सूबेदार ने बताया कि उनकी चार बहुएं भाई की सेवा करती थीं। इससे खुश होकर उन्होंने 20 जुलाई को चारों बहुओं के नाम एक-एक बीघा जमीन का बैनामा किया था। भाई के नाम कुल छह बीघा जमीन थी। इससे अन्य चार भाइयों के बेटे नाराज थे।
विज्ञापन
वह इस बात से रंजिश मानने लगे। सोमवार को खेतों में जाने पर कुल्हाड़ी से वार करके भाई की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई ने भतीजों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मामले में जितेंद्र यादव, रामविलास, जहान सिंह व रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।