{"_id":"5f60bb8a8ebc3efba656cd44","slug":"farmer-kanpur-news-knp582716464","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली में सुधार न हुआ तो विभाग के खिलाफ धरना की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली में सुधार न हुआ तो विभाग के खिलाफ धरना की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तहसील परिसर में भाकियू की मासिक बैठक हुई। किसानों ने बिजली, पानी की समस्याएं उठाई। धान की सिंचाई न होने से परेशान किसानों ने भाकियू के पदाधिकारियों से रोस्टर के अनुसार बिजली दिलाने की गुहार लगाई। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि धान सिंचाई के अभाव में बर्बाद नहीं होगा। बिजली में सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि धान की फसल में पानी की जरूरत है। तेज धूप की वजह से धान का गाला सूख रहा है। बहुआ ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि शाह और बहुआ उपकेंद्र की बिजली पूरी तरह से चरमरा गई है। फसल सिंचाई के लिए निचली गंगा और रामगंगा नहर दोनों में पानी चलाया जाए।
ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की महिला किसान तहरूनिशा व जयनारायण सिंह के बीच मारपीट हो गई थी। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस हीलाहवाली किए है। मौके पर प्रीतम सिंह, बउवन शुक्ला, पुत्तन यादव, सुनील कुमार, रमेश तिवारी, सुरेश सिंह पटेल मौजूद रहे।