{"_id":"66a6ae3ad11281a5470164d4","slug":"farmer-jumped-into-the-river-search-continues-etawa-news-c-216-1-etw1001-114279-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसान ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसान ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
Mon, 29 Jul 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 18
-पत्नी ने कर्ज से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। क्षेत्र के नगला मठिया गांव निवासी किसान ने बिलंदा पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पत्नी ने कर्ज से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई है।
नगला मठिया गांव निवासी ईश्वर दयाल (50) पुत्र गोपीचंद रविवार सुबह आठ बजे खेत पर जाने की कहकर निकला था। गांव के पास से निकली रामगंगा नदी के बिलंदा पुल के पास छलांग लगा दी। मौके मौजूद लोगों ने किसान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते किसान बह गया।
सूचना पर यूपी 112 पुलिस व प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे, हवाई पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज पवन शर्मा के साथ पहुंचे। घटनास्थल मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र का था। जिस पर कुर्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। और खोजबीन शुरू की गई। किसान के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पत्नी रानी देवी ने बताया कि ईश्वर दयाल कर्ज से परेशान थे। उनके 35 वर्षीय बड़े बेटे की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। बड़े बेटे के इलाज के दौरान काफी कर्जा हो गया था जिससे वह परेशान चल रहे थे। सुबह से शाम तक गोताखोर किसान की तलाश करने में जुटे रहे।
प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि घटनास्थल मैनपुरी जनपद का है। कुर्रा थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से किसान की खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका, अभी गोताखोर टीम तलाश में जुटी है।