{"_id":"6522f9894ea2f7011406d044","slug":"farmer-irrigating-his-field-dies-due-to-electrocution-na-news-c-212-1-sknp1006-3258-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खेत में पानी की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खेत में पानी की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत
विज्ञापन
बबेरू । धान के खेत में टूल्लू पंप से पानी सींच रहे बटाईदार किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी बच्छराज (36) करीब 15 साल से अपनी ससुराल भदेहदू में रहकर पांच बीघा खेत बटाई में लेकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात उसके खेत के बगल में गड्ढे में पानी भरा था।
वह टुल्लू पंप के सहारे धान की सिंचाई कर रहा था। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी खेत में ही मौत हो गई। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी ऊषा बच्चों के साथ उसे देखने गई तो वह खेत में मृत पड़ा मिला। मृतक के दो पुत्र व दो बेटियां हैं।