{"_id":"5f6b7e468ebc3ebe9a7baaea","slug":"farmer-hurt-by-daughter-s-death-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बेटी की हत्या से आहत किसान नेे फांसी लगा दी जान, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बेटी की हत्या से आहत किसान नेे फांसी लगा दी जान, ये है पूरा मामला
Wed, 23 Sep 2020 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
नरेश के घर के बाहर लगी भीड़ और मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के पिहानी में ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए पुत्री की हत्या किए जाने से आहत पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूढ़ागांव निवासी किसान ने बुधवार शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
ग्राम बूढ़ागांव निवासी नरेश (50) खेती करता था। बुधवार शाम नरेश घर पर ही था। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पुत्र अंकुर उसे बुलाने गया। इसी दौरान नरेश का शव फांसी पर लटकता दिखा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिहानी कोतवाल महेश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नरेश ने पुत्री अंजली देवी (24) की शादी 24 अप्रैल 2019 को सुभाष निवासी ग्राम पतौली थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव के साथ की थी।

गर्भवती होने के कारण अंजली को 11 सितंबर को लखनऊ के दुबग्गा में स्थित एक चिकित्सालय में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। यहां अंजली ने एक नि:शक्त बच्ची को जन्म दिया।
18 सितंबर को अंजली संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी और लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 19 सितंबर को अंजली का शव कछौना कोतवाली क्षेत्र में कलौली के निकट नहर में पड़ा मिला था, जबकि नवजात का कोई सुराग नहीं लगा था।
पूरे मामले में सुभाष व उसके परिजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में मंगलवार को दर्ज हुई थी और सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था।