फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer hanged after loosing money

बच्चों की फीस जमा करने को गेहूं बेचा था, जुएं में हार गया, फिर लगाई फांसी

Mon, 10 Jul 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
farmer hanged after loosing money
डेमो
देश के लिए अनाज, फल, सब्जी उगाने वाले आज एक और किसान ने मौत को गले लगा लिया। वो दुनिया छोड़कर यूं चला गया कि उसका हाल तक किसी ने नहीं जाना और शायद ही कोई जाने। उसे खोने का दर्द हमारे सीने में न हो लेकिन इस मौत पर उसके परिवार में सबकी आंखें जरूर नम हो गई।
विज्ञापन

 

farmer hanged after loosing money
डेमो
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्वासामाफ गांव निवासी किसान हरीदास के पास 20 बीघे खेत हैं। हरीदास के चार पुत्र हैं। कुछ दिन पहले हरीदास ने जमीन का बंटवारा करते हुए सभी पुत्रों को 4-4 बीघा जमीन दे दी। भूमि का बंटवारा होने से हरीदास का सबसे छोटा पुत्र जयसिंह (35) परेशान रहने लगा।

पिता हरीदास ने बताया कि जयसिंह के दोनों पुत्र चरखारी में मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे है। जुलाई में दोनों बच्चों की फीस जमा करने के लिए जयसिंह ने तीन बोरा गेहूं बेचा था। गेहूं बेचने पर उसे 5 हजार की रकम मिली। लेकिन यह उनकी फीस के लिए प्रयाप्त नहीं थी। इन पैसों को और बढ़ाने के लिए उसने ये पैसे जुएं में दाव पर लगा दिया। लेकिन वह सारे पैसे जुएं में हार गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

farmer hanged after loosing money
डेमो
शनिवार की शाम जयसिंह घर से निकल गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो जयसिंह का शव बेरी के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी चरखारी मृदुल चौधरी, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, कोतवाली प्रभारी सतीषचंद्र शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

आर्थिक तंगी होने की कोई बात सामने नहीं आई है। परिजनों व ग्रामीणों ने जुएं में पैसे हारने की बात बताई है। कुछ दिन पहले भूमि का बंटवारा हुआ था। परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।  मृदुल चौधरी, उपजिलाधिकारी चरखारी

-बच्चों की फीस जमा करने के लिए बेचा था तीन बोरा गेहूं
-एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंच की जांच
 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed