फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer gets electrocuted while switching on table fan, dies

Kanpur News: टेबल फैन चालू करने के दौरान किसान को लगा करंट, मौत

Tue, 09 Jul 2024 10:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Farmer gets electrocuted while switching on table fan, dies
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के छतेनी में सोमवार रात को टेबल फैन चालू करने के दौरान एक किसान को करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

छतेनी निवासी जितेंद्र कुमार (32) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे गर्मी लगने पर वह कमरे में टेबल फैन चालू करने लगा। प्लग लगाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पास में लेटी पत्नी मीना देवी व मां सुरजा देवी के चीखने पर पहुंचे परिजन ने बिजली सप्लाई बंद करने के बाद टेबल फैन से जितेंद्र को दूर किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां, पत्नी, बेटी लक्ष्मी, वैष्णवी, अंशिका रोने लगी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने खेरेश्वर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि अकबरपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। घटना की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed