{"_id":"61d5fa34c8386d5e5e03efed","slug":"farmer-dies-in-accident-going-to-attend-funeral-brother-injured-akbarpur-news-knp6737691191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे किसान की हादसे में मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे किसान की हादसे में मौत, भाई घायल
विज्ञापन
किसान राम पाल। फाइल फोटो (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव के पास बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वहीं बाइक में बैठे मृतक के भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
सनिहापुर डेरापुर के रामपाल (55) बाइक से भाई आनंद पाल के साथ सेंगुर नदी के दुर्वाषा घाट में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। मोहम्मदपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए।
जहां रामपाल की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि भाई का उपचार चल रहा है। रामपाल किसान थे वहीं भाई आनंद पाल अमीन हैं। वह रसूलाबाद तहसील में तैनात हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रामकली के अलावा बेटा शिवा, प्रदीप, कुलदीप, बेटी प्रभा, विभा आदि बिलखते रहे। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।