{"_id":"677593af0ab5ebcba9056686","slug":"farmer-dies-due-to-vehicle-collision-kanpur-news-c-220-1-akb1007-121202-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत
Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिल्हौरा मार्ग पर तिश्ती के पास तेज रफ्तार वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम को उपचार के दौरान के हैलट में उनकी मौत हो गई।
अकौड़िया निवासी किसान कुंवर लाल (50) बुधवार दोपहर को पैदल तिश्ती दवाई लेने के लिए निकले थे। तीन बजे के करीब तिश्ती के पास पहुंचने पर उन्हें पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर नगर के ककवन स्थित अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको हैलट रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर पत्नी रानी, बेटी रीना, बेटे कोमल, शिवम व शिवा रोने लगे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)