{"_id":"687e9b1dd46ca3daa303519e","slug":"farmer-dies-cousin-injured-due-to-collision-with-vehicle-coming-from-opposite-direction-kanpur-news-c-221-1-uno1001-134311-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर से किसान की मौत, चचेरा भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर से किसान की मौत, चचेरा भांजा घायल
Tue, 22 Jul 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज मार्ग पर बिजली पावर हाउस के सामने सोमवार दोपहर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। बाइक चला रहा चचेरा भांजा गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के रैथाना गांव निवासी 48 वर्षीय दयाराम खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार सुबह 10 वह बड़ौरा निवासी मौसी इंद्राना पत्नी भगौती की मौत होने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने चचेरे भांजे रावतपुर निवासी 25 वर्षीय निर्देश पुत्र निरंजन के साथ बाइक से कोलुहागाड़ा घाट गए थे। वहां से लौटते समय काम से अचलगंज गए। फिर दोपहर करीब एक बजे दोनों लौट रहे थे। उन्नाव-लालगंज मार्ग पर कस्बे के जंगलेश्वर मंदिर के पास बने बिजली पावर हाउस के सामने विपरीत दिशा से आए वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सीएचसी लाई। डॉक्टर ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया। निर्देश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल वहां से हैलट रेफर किया गया। घायल निर्देश ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखराना के साथ चार बच्चों में तीन बेटे और बेटी है। सीएचसी के डॉक्टर के मुताबिक निरंजन नशे में था।
थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को डॉक्टर ने नशे की हालत में बताया है। कानपुर हैलट में उसका इलाज चल रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।