फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies after being hit by goods train on DFC track

Kanpur News: डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by goods train on DFC track
रूरा। अंबियापुर-रूरा रेलवे स्टेशन के बीच जगदीशपुर के पास डीएफसी लाइन मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

डीएफसी रेलवे लाइन डॉउन ट्रैक पर जगदीशपुर गांव के सामने खंबा नंबर 53/20 के पास शुक्रवार सुबह शव पड़ा मिला। पुलिस को स्टेशन मास्टर न्यू भाऊपुर डीएफसी ने जानकारी दी। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव के लोग शिनाख्त करने में जुटे रहे। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त अड़रे पुरवा निवासी प्रमोद कुमार उर्फ इंदल (45) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि पति गुरुवार शाम को अपनी बहन भूरी पत्नी राजपाल निवासी कल्याणपुर के घर जाने की बात कह निकले थे। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक पर करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत होने की बात कही। थानाध्यक्ष अजय कुमार पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed