फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies after being hit by a vehicle while crossing the Lucknow-Delhi National Highway

Kanpur News: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Thu, 28 May 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a vehicle while crossing the Lucknow-Delhi National Highway
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखीमपुर के पसिगवां थाना क्षेत्र के सुनौआ हॉल्ट के पास बुधवार शाम सड़क पार कर रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




मझिला थाना क्षेत्र के चित्तापुरवा निवासी महेश (59) खेती करते हैं। पुत्र राजीव ने बताया कि बुधवार सुबह पिता महेश और दादा बांकेलाल के साथ वह भी शाहजहांपुर स्थित मंडी बस से गए थे। काम निपटाने के बाद देर शाम वापस घर जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखीमपुर के पसिगवां थाना क्षेत्र के सुनौआ हॉल्ट के पास शाहाबाद के पास से जेबीगंज के लिए ऑटो पकड़ना था। यहां बस से उतरकर ऑटो लेने के लिए सड़क पार करते समय महेश को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल महेश को एंबुलेंस से पसिगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में महेश को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी कलावती, तीन पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed