{"_id":"66ff88238c9b9d08ee048464","slug":"farmer-died-due-to-electric-shock-accident-happened-while-plugging-the-fan-body-sent-for-postmortem-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: किसान की करंट की चपेट में आकर मौत, पंखे का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: किसान की करंट की चपेट में आकर मौत, पंखे का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 04 Oct 2024 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:46 AM IST
सार
Jalaun News: कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक आज ही अपनी बहन के यहां से लौटा था। वहीं, बकरियां चराकर लौटी पत्नी ने जमीन पर शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। पत्नी बकरियां चराकर लौटी, तो शव कमरे में पड़ा देखा और चीखने लगी। परिजन व पड़ोसी आनन फानन किसान को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी किसान कैलाश (59) पुत्र हरचरण घर में अकेला था। तभी पंखे का प्लग लगाते समय करंट लग गया। उसकी पत्नी राजेश्वरी बकरी चराकर घर लौटी, तो उसने कैलाश को जमीन पर पड़ा देखा। पत्नी बाहर आकर चीखने लगी, तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक कैलाश अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके कोई संतान नहीं थी। उसके भतीजे देखभाल करते रहते थे। कैलाश आज दोपहर अपनी बहन मीरा के यहां पिरौना से आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन