फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer committed suicide bacuase of loan

पशुओं ने चरी फसल, तो किसान ने फांसी लगा जान दे दी

Thu, 09 Nov 2017 12:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
farmer committed suicide bacuase of loan
जान देने वाला किसान दयाराम (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
कर्ज के तनाव में घुट-घुट कर जी रहा किसान अपनी दो बीघा फसल से कुछ आस लगाए था, जिसे अन्ना जानवर चर गए। इन हालात से टूटे किसान ने फांसी लगा ली। किसान पर साहूकारों का लगभग 50 हजार रुपये का कर्ज था। साथ रह रहा पिता बैंक का कर्जदार है। राजस्व और पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में दयाराम (45) पुत्र भीम यादव ने मंगलवार रात घर के नजदीक खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। तड़के शौच को गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा। सूचना पर नायब तहसीलदार, लेखपाल व क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक के भाई दयाशंकर ने बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। मां-बाप व पत्नी माया और तीन बच्चों के साथ रहता था। चार बीघा खेती है। इसमें पिता व तीनों भाइयों के नाम पर एक-एक  बीघा जमीन है। दो दिन पहले अन्ना पशु खेत की फसल सफाचट कर गए थे। इससे दयाराम और परेशान हो उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जो बढ़कर 80 हजार हो गया है

farmer committed suicide bacuase of loan
40 हजार रुपये का कर्ज लिया था - फोटो : अमर उजाला
भाई के मुताबिक करीब चार साल पहले बहन की शादी के लिए पिता ने इलाहाबाद ग्रामीण बैंक (पतवन शाखा) से 40 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जो बढ़कर 80 हजार हो गया है। उसने भी खेतीबाड़ी के लिए साहूकारों से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। खेतों को सींचने के लिए पैसों की कमी थी। दो दिन पहले अन्ना जानवर चने की फसल चट कर गए। इसी से उसने जान दे दी। परिवार में पत्नी माया व तीन बच्चे हैं। 

इस बाबत अपर जिलाधिकारी (वित्त) गंगाराम गुप्त ने बताया कि एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है। उधर, क्षेत्रीय पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed