फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer commits suicide due to crop destroy

हमीरपुर: फसल खराब होने पर किसान ने फांसी लगाई, साहूकारों से ले रखा था कर्ज

Sat, 02 Apr 2022 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Apr 2022 11:32 PM IST
सार

फसल खराब होने से दुखी किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Farmer commits suicide due to crop destroy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थानाक्षेत्र के धगवां गांव में फसल खराब होने से दुखी किसान ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक परिजन साहूकारों का कर्ज भी बता रहे हैं।

विज्ञापन


जांच की जा रही है। धगवां गांव निवासी किसान गिरजाशंकर (35) के पास चार बीघा  जमीन थी। इसके अलावा उसने पांच बीघा जमीन बलकट पर लेकर इस वर्ष खेती की थी। उसके मृतक भाई की बेटी की शादी भी अक्तूबर में तय थी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को गिरजाशंकर खेत पर गए और चने की फसल की मड़ाई की तो उत्पादन काफी कम देख उन्हें सदमा लग गया। इसके बाद देर शाम वे घर लौटे और खाना खाकर अपने कमरे में लेट गए। शनिवार सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो घर पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गिरजाशंकर पर भतीजी की शादी की जिम्मेदारी थी और साहूकारों का भी उस पर कर्ज था। ऐसे में सारी उम्मीदें फसल से ही थी, अतिवृष्टि के चलते वह भी खराब हो गई। इससे ही दुखी होकर उन्होंने फांसी लगाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed