{"_id":"62488f3575238a5d8b683ecc","slug":"farmer-commits-suicide-due-to-crop-destroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: फसल खराब होने पर किसान ने फांसी लगाई, साहूकारों से ले रखा था कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: फसल खराब होने पर किसान ने फांसी लगाई, साहूकारों से ले रखा था कर्ज
Sat, 02 Apr 2022 11:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:32 PM IST
सार
फसल खराब होने से दुखी किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में जरिया थानाक्षेत्र के धगवां गांव में फसल खराब होने से दुखी किसान ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक परिजन साहूकारों का कर्ज भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
जांच की जा रही है। धगवां गांव निवासी किसान गिरजाशंकर (35) के पास चार बीघा जमीन थी। इसके अलावा उसने पांच बीघा जमीन बलकट पर लेकर इस वर्ष खेती की थी। उसके मृतक भाई की बेटी की शादी भी अक्तूबर में तय थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को गिरजाशंकर खेत पर गए और चने की फसल की मड़ाई की तो उत्पादन काफी कम देख उन्हें सदमा लग गया। इसके बाद देर शाम वे घर लौटे और खाना खाकर अपने कमरे में लेट गए। शनिवार सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो घर पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि गिरजाशंकर पर भतीजी की शादी की जिम्मेदारी थी और साहूकारों का भी उस पर कर्ज था। ऐसे में सारी उम्मीदें फसल से ही थी, अतिवृष्टि के चलते वह भी खराब हो गई। इससे ही दुखी होकर उन्होंने फांसी लगाई होगी।