फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer commits suicide by hanging from mango tree

Kanpur News: आम के पेड़ से लटक किसान ने दी जान

Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by hanging from mango tree
डेरापुर। थाना क्षेत्र के जिगनिस में एक वृद्ध किसान का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अंतिम समय आ जाने, किसी को दोषी न मानने की बात लिखी बताई गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जिगनिस निवासी अमर सिंह (75) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह उनका गांव के बाहर मूंग के खेत किनारे लगे आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। अनहोनी की जानकारी पर पुत्र राजेश, बेटियां, मंजू, ममता व अन्य परिजन जा पहुंचे। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। बेटे राजेश ने पुलिस को बताया कि मां की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। पिता साथ रह कर खेती किसानी करते थे। गुरुवार रात 8 बजे के करीब मूंग की फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह आम के पेड़ पर फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। पास में चारपाई व उनकी साइकिल खड़ी मिली। बताया कि चार बीघे खेती से परिवार का पालन पोषण करते थे। कई बार फसलों के नुकसान को लेकर कर्ज भी लेना पड़ा। कर्ज को लेकर चिंतित रहते थे। राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार रहती है। उसके इलाज में पिता ने काफी रुपये खर्च किए। इससे भी उन पर कर्ज हो गया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से एक सुसाइड नोट में मिला है। जिसमें स्वयं आत्महत्या किए जाने व किसी को दोषी न ठहराने व दुर्वाषा आश्रम में अंतिम संस्कार की बात लिखी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed