फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer and artisan died due to current

करंट से किसान व कारीगर की मौत

Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer and artisan died due to current
झींझक/शिवली। झींझक के बिचौली गांव में बुधवार दोपहर पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। वहीं शिवली के राजपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय मंगलवार देर रात करंट की चपेट में आकर पत्थर घिसाई कारीगर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन

झींझक ब्लॉक के किशौरा गांव के मजरा बिचौली निवासी किसान राकेश कुमार (52) बुधवार दोपहर घर पर पंखे का प्लग लगा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह फर्श पर गिरकर अचेत हो गया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे सुनील ने पुलिस को बताया कि चाचा राकेश अविवाहित थे।
विज्ञापन

घर के लोग धान लगाने खेत पर गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर शिवली कोतवाली अंतर्गत बाघपुर चौकी के राजपुर गांव निवासी संदीप (24) पत्थर घिसाई का काम करता था। मंगलवार देर शाम वह गांव में ही रामकिशोर गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में पत्थर घिसाई करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान जनरेटर लाइन के तार की चपेट में वह आ गया। मकान मालिक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में संदीप की मौत हो गई। इससे पत्नी रोमा, भाई प्रदीप, बहन साधना का रो रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई प्रदीप की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed