फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer

आय दोगुनी करने के लिए उन्नत खेती अपनाने पर दिया जोर

Thu, 07 Jan 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
farmer
किसान को फार्म मशीनरी बैंक की चाबी देती विधायक, डीएम व मौजूद सीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। किसान कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में बुधवार को अकबरपुर, राजपुर, व रसूलाबाद में किसान मेला लगाया गया।
विज्ञापन

माती ईको पार्क के सामुदायिक भवन में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को प्रतिबद्ध है, उन्नत तरीके से खेती कर किसान आय बढ़ा सकते हैं। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि इस बार पराली जलाने के बजाय खेत में खाद के तौर पर प्रयोग की गई है। सीडीओ सौम्या पांडेय, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने भी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके श्रीवास्तव व डॉ अरविंद कुमार ने उन्नत खेती के तरीके बताए। मेला में आंगनबाड़ी, उद्यान, पशुपालन, बैंक, मंडी, फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण स्टाल लगाए गए। सोलर पंप में पाल नगर के गुलाब सिंह, यंत्रीकरण रोटावेटर में अकबरपुर के अनिल कुमार, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर में बाढ़ापुर के विजय सिंह, फार्म मशीनरी बैंक में जगतश्री एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी रूरा, आत्मा योजना में अकबरपुर के स्वयं सहायता समूह की लक्ष्मी देवी को अनुदान प्रमाण पत्र दिया गया।

रूरा कस्बे के किसान अनिल कुमार, जगनपुर के लक्ष्मीकांत, मांझापुरवा के अमर सिंह को धनराशि अंतरण के प्रमाण पत्र सौंपे गए। यहां पांच किसानों को क्रेडिट कार्ड व वरासत दर्ज कर खतौनियां दी गई। तीन किसानों को ट्रैक्टर की चॉबी सौंपी गई। रसूलाबाद में किसानों ने उन्नत प्रजाति की सब्जियां देखी और खरीदीं। यहां छप्पन भोग प्रजाति के खीरे के स्वाद वाला कद्दू स्टॉल के आकर्षण रहा। स्वयं सहायता समूह रसूलपुर के ऊन से बने बंदनवार को लोगों से सराहा। मेला में ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव ने किसानों का उत्साहवर्धन कर खरीदारी की। यहां अन्य स्टालों पर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के 38 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। वैज्ञानिक सीके राय व डॉ. अशोक कुमार ने किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed