{"_id":"68b368a4049b02544b047e5c","slug":"farewell-to-ganpati-by-praying-for-his-early-return-kanpur-news-c-362-1-ka11003-130204-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जल्द लौटने की प्रार्थना कर गणपति को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जल्द लौटने की प्रार्थना कर गणपति को दी विदाई
विज्ञापन
कानपुर। गणेश महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को कुछ जगहों पर धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ बप्पा को विदाई दी गई। बाकी पंडालों में भजन, कीर्तन संध्या और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। बच्चों ने गणेश वंदना की सामूहिक प्रस्तुति दी।
खलासी लाइन में महाराष्ट्र मंडल के 102वें गणेशोत्सव के चौथे दिन मराठी नाटक कथा कुनाची व्यथा कुणा का मंचन किया गया। नाटक एक पारिवारिक हत्या के रहस्य पर था, जिसने दर्शकों का हर मोड़ पर रोमांचित मनोरंजन किया। इसके लेखक गोगा पारखी और निर्देशक अशोक कुलकर्णी हैं। कलाकारों में अमृता करकरे, अनुपम घाणेकर, गौरव केलकर, निशा देव, वैशाली फाल्के, अभिनव गणपुले, विजय डाहले आदि ने अभिनय किया है। इस दौरान आईआईटी के प्रो. अमेय करकरे, अर्चना डबली, चित्रा केलकर, अक्षदा डहाले आदि मौजूद रहे।