Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family to receive 2 crore rupees compensation for accidental death of Indian Air Force sergeant

Kanpur: भारतीय वायुसेना में सार्जेंट की दुर्घटना में मौत पर परिवार को मिलेगा दो करोड़ मुआवजा

Wed, 25 Feb 2026 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Family to receive 2 crore rupees compensation for accidental death of Indian Air Force sergeant
मुकदमे की जानकारी देते अधिवक्ता श्याम कुमार सिंह चौहान व कोमल देवी सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना में सार्जेंट की दुर्घटना में हुई मौत पर परिजनों को एक करोड़ 58 लाख 90 हजार 275 रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण उत्तरी के पीठासीन अधिकारी अरविंद कुमार उपाध्याय ने बीमा कंपनी को दिया है। कंपनी को मुकदमा दाखिल होने से भुगतान की तारीख तक सात प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। ब्याज सहित यह रकम लगभग दो करोड़ हो जाएगी।
विज्ञापन



उन्नाव के अहरौरा धानीखेड़ा निवासी योगेश सिंह 31 मई 2022 को मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल कानपुर के हरजिंदरनगर जा रहे थे। ऊंचगांव रोड पर गलत दिशा से आ रही कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी जिससे योगेश की मौत हो गई थी। योगेश भारतीय वायुसेना में सार्जेंट थे और 95 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पाते थे। अधिवक्ता ने बताया कि योगेश के परिवार में उनकी पत्नी अर्चना सिंह, 11 वर्षीय बेटी रुद्रांशी भदौरिया, योगेश की मां सुनीता देवी व पिता राजेश नारायण सिंह थे। चारों की ओर से मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण उत्तरी की अदालत में कार चालक लखनऊ के इंद्रानगर निवासी सचिन कुमार और कार की बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं. लि. के खिलाफ वर्ष 2022 में वाद दाखिल किया गया था। आदेश के तहत मृतक की पत्नी को 68,90,275 रुपये क्षतिपूर्ति और संपूर्ण क्षतिपूर्ति राशि का ब्याज मिलेगा जबकि बेटी को 50 लाख और माता-पिता को 20-20 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


देश को हुई अपूर्णीय क्षति
अधिवक्ता ने कोर्ट में बहस के दौरान तर्क रखा कि दुर्घटना में मृतक योगेश भारतीय वायुसेना में सार्जेंट था। जिरह के दौरान कार चालक सचिन ने बताया था कि दुर्घटना में कार का टायर फट गया था। उसके बाद गाड़ी वहीं खड़ी करके वह घर चला गया था। योगेश को देखा तक नहीं था कि सिर्फ चोट लगी है या वह मर गया है। न तो एंबुलेंस को फोन किया और न ही पुलिस को सूचना दी थी। अधिवक्ता ने कोर्ट में तर्क रखा था कि योगेश की मौत से सिर्फ परिवार को ही नहीं बल्कि देश को भी क्षति हुई है। अगर योगेश को सही समय में इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed