{"_id":"5f25afb88ebc3ed7cd1ee34d","slug":"family-of-wing-commander-abhishek-bringing-rafale-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: राफेल लाने वाले विंग कमांडर अभिषेक के परिजन सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: राफेल लाने वाले विंग कमांडर अभिषेक के परिजन सम्मानित
Sat, 01 Aug 2020 11:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरदोई के संडीला में विंग कमांडर अभिषेक के परिजनों को सम्मानित करते रफीक लंबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस से फाइटर प्लेन राफेल लेकर आने वाले संडीला निवासी विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी के ताऊ सूरत त्रिपाठी और अन्य परिजनों को भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के जिलाध्यक्ष रफीक लंबू व पदाधिकारियों ने शनिवार को सम्मानित किया।
उन्होंने विंग कमांडर की उपलब्धि पर गर्व जताया। जिलाध्यक्ष रफीक लंबू ने कहा कि विंग कमांडर के माता-पिता राजस्थान के जयपुर में रहते हैं, लेकिन उनका मूल निवास व जुड़ाव जनपद संडीला में है। फ्रांस जाकर राफेल लाने वाले विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी ने जनपद का भी गौरव बढ़ाया है।
अभिषेक गत बुधवार को ही राफेल लेकर अंबाला एयरबेस पहुंचे थे। इसके बाद से ही जिले में खुशी का माहौल है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अच्छी शिक्षा व परिजनों के उचित मार्गदर्शन से ही अभिषेक ने ये मुकाम हासिल किया है। वह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी के परिजनों को गणेश प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चांद बाबू, जिला सचिव आरिफ अलीम व शेख तारिक आदि मौजूद रहे।