फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family members wept when the body of the youth reached the village from Ballabhgarh

Kanpur News: बल्लभगढ़ से युवक का शव गांव पहुंचने पर बिलखे परिजन

Sat, 12 Jul 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Family members wept when the body of the youth reached the village from Ballabhgarh
रूरा। हरियाणा बल्लभगढ़ के पलवल में बुधवार की रात तेज बारिश से पेट्रोल पंप की दीवार गिर गई थी। हादसे में रूरा थानाक्षेत्र के अंबियापुर निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

अंबियापुर निवासी किसान रामरतन के दो बेटे है। बड़ा बेटा बबलू घर में पिता के साथ खेती किसानी के काम में हाथ बटाता है। छोटा बेटा रविकांत (27) परिवार के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक गुटखा फैक्टरी में काम करता था। पिता रामरतन ने बताया कि बेटा रविकांत तीन माह पहले घर से नौकरी के लिए पत्नी मंजू व बेटी प्रज्ञा, लवन्या के साथ गया था। बुधवार को वह अपने दोनों सालों व फैक्टरी के अन्य मजदूरों के साथ काम करके घर कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में तेज बारिश होने पर पेट्रोल पंप की दीवार के सहारे बचने के लिए बैठ गया। इसी बीच दीवार भरभरा कर गिर गई। मबलबे में दबने से बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शव घर आने पर मां रमाकांति, भाई बबलू समेत परिवार के लोग बिलखते रहे। प्रधान विवेक पाल ने बताया कि शाम को शव अंतिम संस्कार खेरेश्वर घाट पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed