फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family members create ruckus over the death of newborns in Dufferin Hospital

Kanpur News: डफरिन अस्पताल में नवजातों की मौत पर परिजनों का हंगामा

Wed, 27 Aug 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over the death of newborns in Dufferin Hospital
कानपुर। डफरिन अस्पताल में मंगलवार को दो नवजातों की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एक के परिजन जहां नवजात को बदलकर मृत बच्चा देने का आरोप लगा रहे थे। वहीं दूसरे बच्चे के परिजन अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की और दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



लालबंगला निवासी नाै माह की गर्भवती अंजली चौहान को परिजन मंगलवार सुबह अस्पताल लेकर आए थे। ऑपरेशन से अंजली ने बेटे को जन्म दिया था। परिजनों के अनुसार मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे लेकिन एक घंटे बाद डॉक्टर बच्चे की मौत होना बताने लगे। इस पर परिजन ने स्टाफ पर बच्चा बदलकर मृत बच्चा देने का आरोप लगाया और लगाकर हंगामा करने लगे। अस्पताल की एसआईसी ने बताया कि अंजलि डेढ़ साल में दोबारा गर्भवती हो गई। पहला बच्चा भी सर्जरी से हुआ था। पेट में एक टांका खुल गया जिससे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अल्ट्रासाउंड में भी बच्चे के गले में नाड़ा फंसा हुआ था। सर्जरी के बाद मरा बच्चा पैदा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं शुक्लागंज निवासी ऑटो चालक मनोज वर्मा सुबह पत्नी निधि कश्यप को लेकर डफरिन हॉस्पिटल पहुंचे। मनोज का आरोप है कि सुबह छह बजे अस्पताल पहुंच गए थे। पत्नी 11 बजे तक दर्द से तड़पती रही। किसी भी डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा। काफी समय बाद निधि के बेटा हुआ। बच्चे की हालत नाजुक बता एसएनसीयू में ले जाने की सलाह दी गई लेकिन वहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने बताया कि निधि पहली बार अस्पताल आई थीं। उसका हीमोग्लोबिन 6.3, टीएलसी 26 हजार थी। 11 बजे सामान्य प्रसव के बाद नवजात में कोई हलचल न होने पर उसे एसएनसीयू भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि अस्पताल में एक बच्चे के परिजन इलाज में लापरवाही और दूसरे के परिजन बच्चा बदलकर मरा हुआ नवजात देने का आरोप लगा रहे थे। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिसमें बच्चा बदलने जैसी बात गलत निकली। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर शव साैंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed