{"_id":"5ca76a23bdec2214530fad89","slug":"fake-police-and-police-face-to-face","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अचानक से नकली दरोगा के सामने आ गया वर्दीधारी असली दरोगा, फिर दोनों में शुरु हो गई जूता-लात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अचानक से नकली दरोगा के सामने आ गया वर्दीधारी असली दरोगा, फिर दोनों में शुरु हो गई जूता-लात
Fri, 05 Apr 2019 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई में हाईवे पर असली नकली दरोगा के बीच जमकर हाथापाई हुई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फर्जी दरोगा को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि फर्जी दरोगा पर ट्रकों से वसूली करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, एसपी शनिवार को मामले का खुलासा करेंगे।
शुक्रवार सुबह उरई से कालपी हाईवे के बीच एक बाइक सवार हट्टा कट्टा युवक अपने एक साथी के साथ निकलने वाले ट्रकों से उगाही कर रहा था। युवक स्वयं को एसटीएफ का दरोगा बता रहा था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र की एक चौकी के दरोगा भी अपनी बाइक से हाईवे की ओर जा रहे थे, तभी किसी ने उन्हें वसूली के बारे में बताया।

वर्दीधारी असली और सादी वर्दी वाले नकली दरोगा के बीच हाथापाई
इस पर चौकी के दरोगा मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ शुरू कर दी तो फर्जी दरोगा भड़क गया। देखते ही देखते हाईवे पर वर्दीधारी असली और सादी वर्दी वाले नकली दरोगा के बीच हाथापाई होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नकली दरोगा ने असली दरोगा की सर्विस रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया।
इस पर किसी तरह असली दरोगा ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। अगले ही क्षण कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया और नकली दरोगा को लेकर कोतवाली आ गया। कुछ देर बाद पुलिस को नकली दरोगा की बाइक की सुध आई और दोबारा हाईवे पर पहुंची तो उसकी बाइक नदारद थी।
माना जा रहा है कि फर्जी दरोगा का साथी बाइक लेकर नौ दो ग्यारह हो गया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फर्जी दरोगा से पूछताछ की जा रही है, शनिवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।