फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake PMO officer, Police increased the section of fraud, fake PRO and driver also accused

फर्जी पीएमओ अधिकारी: पुलिस ने बढ़ाई धोखाधड़ी की धारा, पीआरओ और चालक भी आरोपी, 19 को होगी जमानत पर सुनवाई

Fri, 15 Sep 2023 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 PM IST
सार

Kanpur News: कोर्ट से जमानत पर सुनवाई की अगली तारीख 19 सितंबर मिली है। ठग के अधिवक्ता मोहित श्रीवास्तव के अनुसार उनके पास अपने क्लाइंट को जमानत दिलवाने के लिए मजबूत आधार है, जो वह कोर्ट में पेश करेंगे।

विज्ञापन
Fake PMO officer, Police increased the section of fraud, fake PRO and driver also accused
महाठग की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पीएमओ का फर्जी प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ संतोष सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बिठूर पुलिस ने विवेचना के बाद धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ा दी है। वहीं, पुलिस ने अब तक विवेचना में शातिर ठग के चालक धर्मेंद्र व उसके फरार फर्जी पीआरओ प्रदीप सिंह की भी भूमिका पता करने के बाद उनके नाम भी शामिल कर लिए हैं।

विज्ञापन

19 को होगी जमानत अर्जी पर सुनवाई
पुलिस ने जल्द दर्ज मुकदमे में चार्चशीट दाखिल कर सकती है।कोर्ट से जमानत पर सुनवाई की अगली तारीख 19 सितंबर मिली है। ठग के अधिवक्ता मोहित श्रीवास्तव के अनुसार उनके पास अपने क्लाइंट को जमानत दिलवाने के लिए मजबूत आधार है, जो वह कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कानपुर में शातिर ठग अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ संतोष सिंह की एक साल की कॉल डिटेल से पता चला है कि वह यूपी के 119 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के संपर्क में था। इनसे उसकी अक्सर बातचीत होती थी। पुलिस अब उसे संरक्षण देने वाले मुख्य अधिकारी के सत्यापन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मिनट तक होती थी बात
इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इतना ही नहीं कुछ अधिकारी उसमें ऐसे भी छांटे गए हैं, जिनसे दस मिनट से ज्यादा देर तक बात होती थी। अभिषेक प्रताप सिंह के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट और उसके संबंधों को लेकर की जाने वाली जांच एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय के नेतृत्व में कराई जा रही है।

119 अधिकारियों से बातचीत के प्रमाण मिले
अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी एक साल की सीडीआर निकलवाई थी। अधिकारी के मुताबिक छह माह की रिपोर्ट को अच्छे से सत्यापित किया जा चुका है। इसमें 119 अधिकारियों से उसकी बातचीत के प्रमाण मिले हैं। 30 अधिकारी ऐसे हैं, जिनसे एक दो बार ही बात की गई है, वह भी 15-20 सेकेंड की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed