Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake notes reached City Magistrate's office in Unnao, FIR registered against accused

Unnao: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे चूरन वाले नोट, चार दिन पहले भेजा था कोरियर, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

Sun, 21 Aug 2022 05:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Aug 2022 05:42 PM IST
सार

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में गोपनीय तरीके से एक कोरियर रिसीव कराया गया, जिसको मजिस्ट्रेट के सामने पेशकार द्वारा खुलवाए जाने पर उसमें ढाई लाख की नकली नोट निकली थी। यह लिफाफा चार दिन पहले कोरियर कर्मी दे गया था, जिस पर नीलू तिवारी नाम लिखा था।

विज्ञापन
Fake notes reached City Magistrate's office in Unnao, FIR registered against accused
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची नकली नोटों की गड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में चार दिन पहले किसी ने कोरियर से चूरन वाले नोट भेज दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने लिफाफा कोतवाली भेज दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में अज्ञात व्यक्ति बड़ा सा लिफाफा लेकर पहुंचा। उसने खुद को कोरियर कर्मी बताया और लिफाफा कर्मचारी को थमा दिया। कर्मचारी सिटी मजिस्ट्रेट विजेता के पास पहुंचा।

विज्ञापन

उन्होंने लिफाफा खुलवाया तो उसमें दो हजार और 500 के चूरन वाले नोटों की गड्डियां निकलीं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि लिफाफे में किसी गौरव का नाम लिखा है। उसका पता नहीं चल पा रहा है। वहीं चर्चा है कि दो से ढाई लाख के चूरन वाले नोट लिफाफे में थे। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सरकारी मशीनरी से पीड़ित किसी व्यक्ति ने हताशा में ये कदम उठाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट के नाम गोपनीय तरीके से उनके पेशकार को कोरियर रिसीव कराया गया था। मजिस्ट्रेट के सामने पेशकार द्वारा कोरियर खुलवाए जाने पर उसमें ढाई लाख की नकली नोट निकली थी।  इसको नीलू तिवारी, पुत्र लालू प्रसाद तिवारी निवासी अकरमपुर, थाना कोतवाली जिला उन्नाव के द्वारा कोरियर किया गया था।

विज्ञापन

उसमें उसके ऊपर 107/116 की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई थी, जिसका मुकदमा नंबर 3928/22 है। इसको पुलिस द्वारा थाना कोतवाली में पंजीकृत किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में ढाई लाख के निजी मुचलके पर उसने अपनी जमानत कराई थी, जिसमें नीलू के अलावा उसके परिवार के दो लोगों के नाम और थे। उसी ढाई लाख के मुचालके को लेकर उसने नकली नोट सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में भिजवाए।

विज्ञापन

उसमें उसने एक पत्र में अपने वकील के ऊपर आरोप लगाए हैं, जिसमें नकली नोट और मुचालके का जिक्र है। सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत अपने उच्च अधिकारी जिलाअधिकारी मजिस्ट्रेट की संज्ञान में पूरा मामला दिया। उनके निर्देश पर थाना कोतवाली में दोषों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed