{"_id":"6963fff462c79d74ee0b9cb1","slug":"fake-currency-printing-gang-busted-two-criminals-arrested-kanpur-news-c-220-1-akb1007-136693-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Mon, 12 Jan 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार को नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जगजीवनपुर से स्वरूपपुर जाने वाली नहर पटरी पर समर बेली वाटर पार्क के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 100 और 200 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं। इनकी कुल कीमत 78, 500 रुपये बताई जा रही है।
अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि रविवार को कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी रामशंकर चौहान व गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर नौरैया खेड़ा निवासी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कुल 638 नकली नोट बरामद किए हैं। जिनमें 100 रुपये के 491 नोट और 200 रुपये के 147 नोट शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में मिलकर 100 और 200 रुपये के नोटों की फोटोकॉपी कर नकली नोट छापते थे और उन्हें असली नोटों की आधी कीमत पर बाजार में बेचकर मुनाफा कमाते थे। आरोपी रामशंकर चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक प्रिंटर भी बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल नकली नोट छापने के लिए किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।