फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake cards of disabled people will be banned in roadways buses, checking will be done through ticket machines.

Kanpur News: रोडवेज बसों में दिव्यांगों के फर्जी कार्ड पर लगेगी रोक, टिकट मशीन से होगी जांच

Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fake cards of disabled people will be banned in roadways buses, checking will be done through ticket machines.
कानपुर देहात। दिव्यांग यात्रियों के फर्जी कार्ड के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए परिवहन निगम ने ईटीआईएम मशीनों को अपडेट किया है। अब परिचालक यात्री के यूडीआईडी कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को मशीन से स्कैन कर सकेंगे। इससे कार्ड की वैधता की मौके पर ही पुष्टि हो जाएगी और निशुल्क यात्रा की सुविधा अधिक पारदर्शी होगी।
विज्ञापन


माती डिपो से संचालित 46 रोडवेज बसों से प्रतिदिन करीब 50 दिव्यांग यात्रा करते हैं, वहीं अगर महीने की बात करें तो यह संख्या 14 से 15 सौ पहुंच जाती है। अब तक परिचालक वे-बिल पर कार्ड नंबर दर्ज कर टिकट जारी करते थे। नई व्यवस्था में क्यूआर कोड स्कैन करने पर ईटीआईएम की स्क्रीन पर यात्री का यूडीआईडी नंबर, नाम, जन्मतिथि, दिव्यांगता का प्रकार और प्रतिशत समेत अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। मशीन यात्री की दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर निशुल्क टिकट की संख्या खुद ही निर्धारित करेगी। इसके बाद शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे टिकट बनाने में लगने वाला समय कम होने के साथ फर्जी कार्ड के इस्तेमाल की आशंका भी कम होगी। इसके लिए डिपो की अधिकांश ईटीआईएम मशीनों को अपडेट किया जा चुका है। अब एएफसी पोर्टल पर दिव्यांग यात्रियों की निशुल्क यात्रा का अलग रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। इससे यात्रा का विवरण दर्ज और सत्यापित किया जा सकेगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस दौरान बसों में कई दिव्यांग यात्री ऐसे पाए गए हैं, जिनके कार्ड की वैधता समाप्त हो गई है, जिनके कार्ड स्कैन करने में समस्या हो रही थी। ऐसे यात्रियों को कार्ड अपडेट करने की हिदायत दी गई है। हालांकि उन्हें निशुल्क यात्रा से वंचित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............
बयान.....

दिव्यांग यात्रियों के कार्ड की जांच के लिए ईटीआईएम मशीनों को अपडेट किया गया है। नई व्यवस्था में क्यूआर कोड स्कैन करने पर ईटीआईएम की स्क्रीन पर यात्री का यूडीआईडी नंबर, नाम, जन्मतिथि, दिव्यांगता का प्रकार और प्रतिशत समेत अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। हालांकि यदि किसी कारण से यूडीआईडी कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पाता है, तो यात्री को पहले की तरह निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed