{"_id":"5ed26d8662daaa44ff714ef3","slug":"failure-of-dowry-was-not-met-in-laws-beaten-and-taken-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों के पीटकर घर से निकाला, पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों के पीटकर घर से निकाला, पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 30 May 2020 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 May 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दहेज की मांग पूरी न होने और दो बेटियां होने पर पति ने परिवार के साथ पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास जेठ समेत चार के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर निवासी अवध नारायण ने 14 फरवरी 2009 को बेटी छाया की शादी हिंदनगर कानपुर रोड एयरपोर्ट कालोनी सेक्टर-ई, 169 सरोजनी नगर, लखनऊ निवासी सुधीर कुमार अवस्थी के साथ की थी।
शादी के बाद सुधीर और परिवार के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर छाया का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसी बीच दो बेटियां हुईं। इस पर ससुराल के लोग ताने देने लगे।
विज्ञापन
करीब दो माह पहले पति सुधीर कुमार अवस्थी, सास अंबेश्वरी देवी, जेठ और सुनील कुमार ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से छाया दोनों बेटियों के साथ पिता के घर रह रही हैं। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।