{"_id":"678ab155c91e8194ca0d4a71","slug":"factory-worker-riding-bicycle-dies-after-being-hit-by-train-kanpur-news-c-220-1-akb1007-121784-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार फैक्टरी कर्मी की मौत
Sat, 18 Jan 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। कानपुर-झांसी रेलवे लाइन के गोगूमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। सुबह खोजबीन के दौरान अनहोनी की जानकारी मिलने पर परिजन बिलखने रहे।
गजनेर थाना के गोगूमऊ निवासी भोले शंकर (26) श्यामपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे वह घर से ड्यूटी करने के लिए साइकिल से निकला था। उसकी मां संजू ने बताया कि बेटा अविवाहित था। वह शाम छह बजे के करीब प्रतिदिन घर आ जाता था। शुक्रवार को घर आने में देरी होने पर उसने बेटे को फोन किया तो उसने ठेकेदार द्वारा रुपये मिलने में समय लगने से देर में घर आने की बात कही थी।
देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता न चलने पर परिजन परेशान थे। इधर सुबह मोहल्ले के लोगों ने गांव की क्रासिंग पर हादसे में युवक की जान जाने की जानकारी दी। इसपर उसने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त बेटे भोले शंकर के रूप में की। अनहोनी पर मां संजू, भाई सोबरन, पिता कल्लू बिलखने लगे। जीआरपी थाना भीमसेन प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।