फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   face blooming of poor after getting free potato

यहां फ्री में बंटा आलू, भर-भर झोला ले गए गरीब

Mon, 05 Dec 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
face blooming of poor after getting free potato
कल शाम कोल्ड स्टोरेज से आलू लोड कर कानपुर शहर लाए गए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
किसानों द्वारा उठान न करने से कोल्ड स्टोरेजों में डंप आलू न फेंकने की अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। नोटबंदी से खरीदारी में आयी कमी और उत्पादकता में बढ़ोत्तरी के चलते आलू के दाम में ज़्यादा गिरावट दर्ज की गयी और आलू की स्टोरेज फुल हो गई। इसकी वजह से कोल्ड स्टोरेज मालिकों के सामने आलू फेंकने की नौबत आ गई।  
विज्ञापन


अमर उजाला ने पहल करते हुए कोल्ड स्टोरेज मालिकों के सामने गरीबों में फ्री आलू बंटवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर खुशी-खुशी सभी ने हामी भर दी। सोमवार से अमर उजाला कुछ स्वयंसेवी संगठनों की मदद से जरूरतमंदों को फ्री में आलू बंटवा रहा है। पहले दिन 5 दिसंबर को पनकी हनुमान मंदिर और साउथ सिटी में दबौली दुर्गा मंदिर से गरीबों और जरूरतमंदों को 5-5 किलो आलू फ्री बांटा जा रहा है। 
विज्ञापन


सुबह 9.30 बजे से यहां आलू बंटना शुरू हुआ। गरीब झोला भर-भर कर आलू ले जाते दिखे। सबके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आई। बात करने पर कइयों ने अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी की बेटी की शादी है तो वह शादी का कार्ड दिखाकर और जरूरी जानकारी देकर 40 किलो तक आलू ले सकता है। अनुरोध है कि लोग अपने साथ झोला जरूर लेकर आएं और लाइन लगाकर शांतिपूर्वक ढंग से आलू ले जाएं। मौके पर वालेंटियर और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed