फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eye sight saved by removing fungus from the brain

Kanpur News: मस्तिष्क से फफूंदी निकाल बचाई आंख की रोशनी

Tue, 10 Jun 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Eye sight saved by removing fungus from the brain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। हैलट अस्पताल में डायबिटीज रोगी के मस्तिष्क से फफूंदी निकालकर आंख की रोशनी बचा ली गई। रोगी के नाक से फफूंदी मस्तिष्क तक चली गई थी। एंडोस्कोपिक विधि से रोगी का ऑपरेशन किया गया।

अब रोगी की आंखों की रोशनी लौटने लगी है। रोगी की जांच में एस्परजेलोसिस फफूंदी का संक्रमण मिला। हैलट के न्यूरो साइंसेस विभाग में 36 वर्षीय महिला को एक सप्ताह पहले भर्ती किया गया था। उसे आंख की रोशनी कम होने के साथ चक्कर आने की शिकायत थी।
विज्ञापन


जांच हुई तो साइनस कैविटी में मवाद भरा मिला, जो मस्तिष्क के अंदर तक फैला था। इसका कारण मस्तिष्क तक फफूंदी पहुंचना था। न्यूरो साइंसेस प्रमुख एवं प्रोफेसर डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि फफूंदी के फैलने से आंख की ऑप्टिक नर्व भी प्रभावित हुई। इससे रोगी की आंख की रोशनी जा रही थी। संक्रमण नाक से होकर मस्तिष्क तक फैला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि न्यूरो सर्जरी और नाक, कान, गला रोग (ईएनटी) विभाग की टीम ने मिलकर ऑपरेशन किया। इंडोस्कोपिक विधि से नाक के रास्ते मस्तिष्क तक पहुंचकर फफूंदी का जमाव हटाया गया। इसके बाद दवाओं से संक्रमण ठीक हुआ तो रोगी की आंखों की रोशनी लौटने लगी।


न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. सिंह ने बताया कि डायबिटीज रोगियों को इस तरह का संक्रमण जल्दी हो जाता है। इनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। साल में इस तरह के 24-25 रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed