वक्त बीतता चला जाता है और हमें पता भी नहीं चलता। बीते वक्त से अगर कुछ रह जाता है तो वो हैं यादें...लेकिन कुछ यादें ऐसी होती हैं जिन्हें चाहकर भी याद करने का मन नहीं करता। लेकिन बीते हुए समय के कदमों के निशां आने वाले कल में याद आते हैं। साल 2018 की कुछ ऐसी ही यादें हैं जिन्होंने उस दौर में लोगों को रुला दिया था। लोग एक्सप्रेस-वे को डेथ-वे कहकर पुकारने लगे थे। इसी एक्सप्रेस-वे पर लेफ्टिनेंट की दर्दनाक मौत ने लोगों के होश उड़ा दिये थे। आज भी ये तस्वीरें देखकर लोग रोने लगते हैं।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह काेहरे ने बरपाया था कहर। घने कोहरे के कारण इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत काफी संख्या में वाहन टकरा गए थे। एक के बाद एक कई वाहन टकराने की खबर सुनकर लोगों का हुजूम लग गया था।
हादसे में कई लोग घायल हुए थे।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर भिड़ी थीं कई कार।
इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।